124 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
124 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार, पांच पर केस दर्ज

भोरे. जगतौली ओपी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए 124 लीटर शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार गाड़ियां भी जब्त की हैं, जिनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं.

विज्ञापन

भोरे. जगतौली ओपी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए 124 लीटर शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार गाड़ियां भी जब्त की हैं, जिनमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, हुस्सेपुर गांव निवासी रमेश पासी को नौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से शराब लेकर जा रहा था. पुलिस ने उसे जगतौली ओपी के पास से दबोचा. इसके अलावा तीन अलग-अलग स्थानों पर की गयी छापेमारी में 115 लीटर शराब जब्त की गयी. इस दौरान तीन बाइकें भी पुलिस के कब्जे में आयीं. पुलिस ने इस मामले में कुआड़ीडीह गांव के गोवर्धन सहनी, सोनू कुमार, लुहसी के बुलेट यादव, पडरौना के मनीष सिंह और सिसवनिया के कृष्णा राय को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. सभी आरोपित फिलहाल फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन