कंटेनर में भर हरियाणा से बेगूसराय भेजी जा रही 45 लाख की शराब बरामद

गोपलगंज : बिहार-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने छापेमारी कर कंटेनर में भरी शराब को बरामद की है. पुलिस अधीक्षक राशिद जमां और एएसपी विनय तिवारी के साथ स्थानीय थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक करीब […]
गोपलगंज : बिहार-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने छापेमारी कर कंटेनर में भरी शराब को बरामद की है. पुलिस अधीक्षक राशिद जमां और एएसपी विनय तिवारी के साथ स्थानीय थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक करीब 45 लाख की यह अंग्रेजी शराब हरियाणा से लायी जा रही थी. इसे बेगूसराय जिले में भेजना था.
थानाध्यक्ष ने अवधेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी के पास एनएच 28 पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी. चेकिंग के दौरान कंटेनर को पकड़ा गया. जिसमें अंग्रेजी शराब की 148 कार्टन यानी 4980 बोतल शराब मिली. शराब से भरी कंटेनर को जब्त करने के बाद हरियाणा के भीवानी जिले के चालक पंकज कुमार और अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इस मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार चालक से पूछताछ शुरू कर दी है. बेगूसराय जिले में किसके यहां शराब की डिलीवरी करनी थी, इसका खुलासा नहीं हो सका है.
माफिया तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
कुचायकोट में बिहार-यूपी बॉर्डर के पास पुलिस महीने में करीब 15 ट्रक शराब बरामद करती है. शराब के साथ चालक और खलासी की गिरफ्तारी ही हो पाती है. शराब माफिया तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है. शराब बंदी के बाद लगातार शराब की ट्रक बरामद हो रही है. पुलिस ने एक बार मुजफ्फरपुर में माफियाओं की तलाश में छापेमारी करने गयी थी, जिसमें पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




