ePaper

घर छोड़ने के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म

Updated at : 18 Nov 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
घर छोड़ने के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म

गोपालगंज : गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुइया मोड़ पर ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसका कपड़ा भी छिन लिया गया. महिला थाने की पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : गोपालगंज जिला के मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुइया मोड़ पर ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसका कपड़ा भी छिन लिया गया. महिला थाने की पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि किशोरी कार्यक्रम में कर्णपुरा गयी थी. वहां से लौटने के दौरान थावे निवासी आदित्य कुमार ने घर तक पहुंचाने के बहाने से बाइक पर बैठा लिया.

रास्ते में कोइनी गोदाम के पास उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की. विरोध करने पर किशोरी के कपड़े को निकाल कर फेंक दिया. शोर होने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपित फरार हो गया. पास की महिलाओं ने किशोरी को कपड़ा देकर उसके घर तक पहुंचाया. घटना को लेकर किशोरी की मां के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन