गोपालगंज को मिला पॉलीटेक्निक कॉलेज का तोहफा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शामिल होंगे पॉलीटेक्निक छात्र : CM

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2018 2:45 PM

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के मान टेंगराही में ब्रजकिशोर नारायण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को किये जाने के साथ जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया. मालूम हो कि 44.92 करोड़ की लागत से स्व. बृजकिशोर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के मान टेंगराही में ब्रजकिशोर नारायण राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गुरुवार को किये जाने के साथ जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ गया. मालूम हो कि 44.92 करोड़ की लागत से स्व. बृजकिशोर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य कराया गया है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में पॉलीटेक्निक के छात्रों को भी शामिल किया जायेगा. पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्रों की संख्या बढ़ी है. छात्रों के अनुपात में सीटों की संख्या भी बढ़ा दी गयी गयी है. वहीं, मुख्यमंत्री ने पांच नये मेडिकल कॉलेजों के भी जल्द खोले जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पांच नये मेडिकल कॉलेजों के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गयी है.

भाजपा ने कहा, अब चरवाहा विद्यालय नहीं, पॉलिटेक्निक कॉलेज खुल रहे

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोले जाने के मौके पर बैकुंठपुर से भाजपा विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजद सरकार के समय जहां चरवाहा विद्यालय की बात होती थी. वहीं, आज पॉलीटेक्निक कॉलेज खुल रहे हैं. पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम पूर्व मंत्री बृजकिशोर सिंह के नाम पर रखे जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया. वहीं, भाजपा सांसद जनक राम ने कहा कि प्रधानमंत्री के अच्छे काम करने पर भाजपा से अलग विचारधारा के लोग भी उनका सम्मान करते हैं.

नीतीश कुमार के गोपालगंज आगमन को लेकर मान टेंगराही में कॉलेज परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सभा स्थल के अलावा गांवों, विभिन्न सड़कों एवं चौक-चौराहों पर स्वागत के लिए बैनर और होर्डिंग लगाये गये. कॉलेज के प्रवेश द्वार को आकर्षक रूप दिया गया है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महम्मदपुर से टेंगराही तक हाइवे पर चौकसी बढ़ा दी गयी थी. कॉलेज परिसर के आसपास फूलों और रंगबिरंगे आकृतियां बनायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन