गोपालगंज: रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो को कुचला, छात्रा की मौत युवक घायल

Author Manish Raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो.

सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो.

गोपालगंज में एनएच-531 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार बीए छात्रा सना परवीन की जान ले ली. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Gopalganj Road Accident : गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के एनएच-531 पर सांसद आवास के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बस रॉन्ग साइड से आकर बाइक से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ला निवासी फिरोज आलम की 23 वर्षीय पुत्री सना परवीन के रूप में हुई है. वह बीए की छात्रा थी. घायल युवक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंग गांव निवासी लड़न खान के 32 वर्षीय पुत्र मो. कैश के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मो. कैश विदेश में प्लंबर का काम करता था और हाल ही में घर लौटा था.

हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार

परिजनों के अनुसार, दोनों बाइक से थावे की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस फरार बस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन