मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 : छूटे छात्रों को बिहार बोर्ड ने दिया आखिरी मौका, 22 जुलाई तक भरें पंजीयन व सूचीकरण आवेदन

Updated:
विज्ञापन
एसएस बालिका स्कूल.

एसएस बालिका स्कूल.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले वंचित छात्रों के लिए पंजीयन और सूचीकरण का अंतिम अवसर प्रदान किया है. छात्र 22 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है, जो किसी कारणवश पंजीयन (मैट्रिक) या सूचीकरण (इंटर) से वंचित रह गए थे. बोर्ड ने 13 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अनुमति दी है. हालांकि विलंब शुल्क केवल 20 जुलाई तक ही जमा किया जा सकेगा, जबकि शुल्क जमा होने के बाद 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भरकर सबमिट किया जा सकेगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन केवल संबंधित मान्यता प्राप्त विद्यालय, प्लस-टू स्कूल या कॉलेज के प्रधान के माध्यम से ही ऑनलाइन भरा जाएगा.

घोषणा पत्र अपलोड करना होगा अनिवार्य

डीईओ ने बताया कि इस बार बिहार बोर्ड ने घोषणा पत्र को लेकर विशेष सख्ती बरती है. आवेदन भरने के बाद पोर्टल से प्री-फिल्ड घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा. इस पर छात्र, उनके माता-पिता या अभिभावक तथा विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर के बाद इसे बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. घोषणा पत्र अपलोड होने के बाद ही आवेदन पूर्ण माना जाएगा. जिन विद्यार्थियों का आवेदन पहले से भरा गया है लेकिन घोषणा पत्र अपलोड नहीं हुआ है, उन्हें भी 22 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

डमी नाम और गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

बोर्ड ने विद्यालय प्रधानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आवेदन में डमी नाम या गलत जानकारी दर्ज नहीं की जाए. यदि ऐसा पाया गया तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और संबंधित विद्यालय प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. जिन विद्यार्थियों को अपार (एबीसी) आईडी मिल चुकी है, उन्हें आवेदन में इसकी प्रविष्टि करना अनिवार्य होगा. आधार संख्या भी दर्ज करनी होगी. आधार नहीं होने की स्थिति में निर्धारित कॉलम में इसकी घोषणा करनी होगी.

आवेदन से पहले सभी विवरण जांच लें

बिहार बोर्ड ने विद्यालय प्रधानों और विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन भरते समय नाम, जन्मतिथि, विषय, आधार संख्या, अपार आईडी सहित सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें. परीक्षा फॉर्म, एडमिट कार्ड और आगे की पूरी प्रक्रिया इसी विवरण के आधार पर होगी. किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में बोर्ड की हेल्पलाइन और ई-मेल के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है.

इसे भी पढ़ें:गोपालगंज: 'सांवली' कहकर प्रताड़ित करने और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन