गोपालगंज में प्रशासनिक बदलाव, नई सदर एसडीओ बनीं प्रेरणा सिंह, अनिल कुमार का हुआ तबादला

Author Manish Raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
सदर अनुमंडल प्रेरणा सिंह का फाइल फोटो.

सदर अनुमंडल प्रेरणा सिंह का फाइल फोटो.

गोपालगंज जिले में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. डॉ. प्रेरणा सिंह को नया सदर एसडीओ नियुक्त किया गया है, वहीं अनिल कुमार का तबादला हो गया है. उनके नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिल कुमार का तबादला कर दिया गया है. उनके स्थान पर डॉ. प्रेरणा सिंह को गोपालगंज सदर अनुमंडल का नया एसडीओ नियुक्त किया गया है. आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है.

उद्याेग विभाग में उप सचिव पर कार्यरत थीं प्रेरणा

डॉ. प्रेरणा सिंह इससे पहले उद्योग विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी. अब उन्हें गोपालगंज सदर अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सदर एसडीओ के रूप में डॉ. प्रेरणा सिंह कानून-व्यवस्था बनाए रखने, विकास योजनाओं की निगरानी तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगी.

विकास कार्यों में गति आएगी

वहीं, स्थानांतरित एसडीओ अनिल कुमार के कार्यकाल में कई प्रशासनिक सुधारों और विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन की चर्चा रही. उनके तबादले के बाद अब जिले को नई प्रशासनिक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रशासनिक अधिकारियों और आम लोगों का मानना है कि डॉ. प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में विकास कार्यों में गति आएगी और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल देखने को मिलेगी.


विज्ञापन
Manish Raj

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन