हत्या के बाद पानी में डाला था मासूम का शव, आरोपित धराया

थावे : थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव से मासूम के अपहरण कर हत्या करने के दो घंटे बाद ही पानी में शव को डाल दिया गया था. वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने 14 माह के मासूम की हत्या में सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने पड़ोसी छोटेलाल पंडित को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ […]
थावे : थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव से मासूम के अपहरण कर हत्या करने के दो घंटे बाद ही पानी में शव को डाल दिया गया था. वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने 14 माह के मासूम की हत्या में सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने पड़ोसी छोटेलाल पंडित को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं.
थावे पुलिस ने गिरफ्तार छोटेलाल को सोमवार की देर शाम जेल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक पड़ोसी के अलावा घटना में शामिल लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. उधर, घटना के बाद गांव में लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. थावे थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. उधर, परिजनों ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




