झारखंड जेल वार्डर की भर्ती पर High Court ने लगाई रोक, JSSC से मांगा जवाब 

Updated:
विज्ञापन

JSSC Jail warder Vacancy: प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JSSC Jail warder Vacancy: झारखंड में 1733 पदों पर निकली जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लग गई है. हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और राज्य सरकार से जवाब मांगा है. भर्ती में आयु सीमा से जुड़े नियमों को लेकर अभ्यर्थियों ने अदालत में याचिका दायर की है.

विज्ञापन

JSSC Jail warder Vacancy: झारखंड की जेलों में 1733 पदों पर जेल वार्डर (कक्षपाल) की भर्ती होने वाली थी. लेकिन हाई कोर्ट ने इस भर्ती पर रोक लगा दी है. गुरुवार को जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मुमताज अंसारी और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया. कोर्ट ने राज्य सरकार और JSSC को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिकाकर्ताओं ने जेल वार्डर भर्ती विज्ञापन को चुनौती दी है. आइए, समझते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

आयु को लेकर शुरू हुआ विवाद

याचिकाकर्ताओं ने जेल वार्डर विज्ञापन को चुनौती दी है. तर्क यह दिया गया है कि विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा की गणना अगस्त 2025 से निर्धारित करने की बात कही गई है. कैंडिडेट्स का कहना है कि यह नियम के अनुसार नहीं है. पहली नियुक्ति में आयु की गणना एक अगस्त 2019 से होनी चाहिए.

प्रभात खबर रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2025 में निकाले गए इस विज्ञापन में सरकार के वादे के बावजूद अभ्यर्थियों को उम्र में कोई रियायत नहीं दी गई. इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख 9 जनवरी से 8 फरवरी 2026 तक निर्धारित थी. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने पक्ष रखा और अदालत को बताया कि सरकार के अपने ही नियमों के विपरीत यह भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है. अदालत ने इन दलीलों को गंभीर मानते हुए प्रक्रिया पर रोक लगा दी है.

जेल वार्डर वैकेंसी डिटेल

JSSC की ओर से कुल 1733 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. यहां देखें डिटेल-

  • पुरुष- 1634
  • भूतपूर्व सैनिक (पुरुष)- 413
  • महिला- 64
  • अन्य- 1056

कैसे होगा सेलेक्शन?

JSSC की जेल वार्डर की भर्ती के लिए चयन तीन फेज की परीक्षा के बाद होगा, जिसमें फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल जांच शामिल है. फिजिकल टेस्ट में दौड़ का खास महत्व है. सैलरी लेवल 2 के अनुसार, 19,900 से लेकर 63,200 रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें- AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर की वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola