एनएच पर बस व ट्रक में टक्कर, छह यात्री जख्मी

Updated at : 14 Aug 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
एनएच पर बस व ट्रक में टक्कर, छह यात्री जख्मी

महम्मदपुर : महम्मदपुर में सोमवार को मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही टूर एंड ट्रेवल्स की बस एनएच-28 पर ट्रक से टकरा गयी. हादसे के बाद वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा. इस घटना में छह लोगों के जख्मी होने की सूचना है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस यात्रियों को मुजफ्फरपुर से लेकर […]

विज्ञापन

महम्मदपुर : महम्मदपुर में सोमवार को मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही टूर एंड ट्रेवल्स की बस एनएच-28 पर ट्रक से टकरा गयी. हादसे के बाद वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित रहा. इस घटना में छह लोगों के जख्मी होने की सूचना है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस यात्रियों को मुजफ्फरपुर से लेकर दिल्ली जा रही थी. रास्ते में ट्रक से टक्कर हो गयी. इससे बस के शीशे टूट गये और केबिन क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घायलों में मोतिहारी के राजेश, अमित, दीपक बैठा तथा बेलवा के राजकुमार व रावत शामिल हैं. सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. वहीं, महम्मदपुर थाने की पुलिस ने इस तरह की दुर्घटना एनएच 28 पर होने से अनभिज्ञता जतायी है.

ऑटो पलटने से पांच घायल
मीरगंज. एनएच 85 पर मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप गांव के समीप एक ऑटो के पलट जाने से उसपर सवार पांच लोग घायल हो गये. मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने सभी को मीरगंज अस्पताल पहुंचाया. सभी घायल मीरगंज थाना के तकलपुरा गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. बता दें कि मीरगंज थाने के तकलपुरा गांव के कुछ लोग ऑटो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. जैसे ही ऑटो छाप गांव के समीप पहुंची, चालक के संतुलन खो देने से पलट गयी. वीरेंद्र यादव की पत्नी सोनादेवी, गोरख चौधरी की पत्नी प्रिया देवी, ललन यादव की पत्नी कुंती देवी तथा तथा टुनटुन यादव की पत्नी जयंती देवी सहित पांच लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन