अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हुआ पारस चौधरी

उचकागांव : अपने ही भाई व अन्य परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला पारस चौधरी घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है और एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है. उधर, पुलिस उसके दो पुत्रों छोटू […]
उचकागांव : अपने ही भाई व अन्य परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला पारस चौधरी घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है और एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है. उधर, पुलिस उसके दो पुत्रों छोटू व दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के चार खोखे बरामद किये हैं. पुलिस का मानना है कि गोली पिस्टल से चलायी गयी है. पुलिस के अनुसार पारस पर पूर्व से ही दो केस दर्ज है. इसमें बंकीखाल गांव में मारपीट तथा शांति भंग करने और बलेसरा पंचायत के मुखिया रहे स्व महात्तम चौधरी की शवयात्रा में लोगों को भड़काने तथा सड़क जाम कर विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज हैं. वह जेल भी जा चुका है. इस मामले में मृतका की बहन सीमा देवी के बयान पर थाने में पारस चौधरी, नीरज यादव व दीपक यादव के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










