प्रैक्टिकल की गायब कॉपियों के मामले में जवाब तलब

गोपालगंज : डॉ राजेंद्र प्रसाद प्लस-टू स्कूल से प्रैक्टिकल की कॉपियों के बेचे जाने का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी दो दिनों से जांच कर रहे हैं. डीईओ अखिलेश प्रसाद ने स्कूल के प्राचार्य से जवाब-तलब किया है. पूछा है कि आखिर कॉपियां क्यों छात्रों को दी गयीं. अधिकारियों ने स्कूल के […]
गोपालगंज : डॉ राजेंद्र प्रसाद प्लस-टू स्कूल से प्रैक्टिकल की कॉपियों के बेचे जाने का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी दो दिनों से जांच कर रहे हैं. डीईओ अखिलेश प्रसाद ने स्कूल के प्राचार्य से जवाब-तलब किया है.
पूछा है कि आखिर कॉपियां क्यों छात्रों को दी गयीं. अधिकारियों ने स्कूल के प्राचार्य एवं प्रयोगशाला से जुड़े कर्मियों से भी पूछताछ की, जिसमें कर्मियों व कुछ शिक्षकों ने साक्ष्य देने की बात कही है. छात्रों की 5682 कॉपियां विद्यालय से गायब पायी गयीं. अधिकारियों के सामने कॉपियों के देने की बात सामने आयी.
अधिकारियों ने प्राचार्य से यह जानना चाहा कि छात्रों को कॉपी लौटाने का प्रावधान है? इस सवाल पर प्रधानाध्यापक चुप्पी साध लिये व कोई जवाब नहीं दे सके, जबकि प्रैक्टिकल की कॉपियों को तीन वर्ष तक स्कूल की कस्टडी में रखने का प्रावधान है. अब शिक्षा विभाग नियमों को खंगालने में जुटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




