पनीर से बनाएं टेस्टी स्नैक्स, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Mar 2026 4:31 PM
पनीर स्नैक्स रेसिपी आइडियाज (AI Image)
Paneer Snacks Recipe Ideas: अगर आप भी टेस्टी स्नैक्स बनाने का सोच हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ स्नैक्स आइडियाज जो पनीर से बने हैं.
Paneer Snacks Recipe Ideas: पनीर से आपने कई तरह की स्वादिष्ट सब्जी जैसे मटर पनीर, कड़ाही पनीर या बटर पनीर को ट्राई किया होगा. आप पनीर से सब्जी के अलावा टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप चाय के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं या घर आए मेहमानों के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो पनीर से बने ये स्नैक्स आइडियाज आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं पनीर से बनने वाले कुछ आसान और मजेदार स्नैक्स
पनीर टिक्का को करें ट्राई
पनीर टिक्का एक बहुत ही पॉपुलर और स्वादिष्ट स्नैक है. इसमें पनीर के टुकड़ों को दही, मसालों और बेसन के साथ मैरिनेट करके तवे या ओवन में पकाया जाता है. इसका स्मोकी फ्लेवर इसे और भी खास बनाता है. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें.
पनीर ब्रेड रोल को करें ट्राई
पनीर ब्रेड रोल एक आसान और झटपट बनने वाला स्नैक है. इसमें ब्रेड के अंदर मसालेदार पनीर की स्टफिंग भरकर रोल बनाकर फ्राई किया जाता है. इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
पनीर कटलेट को करें ट्राई
पनीर कटलेट को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसमें पनीर, उबले आलू, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर टिक्की बना लें. इसके बाद आप इसे ब्रेड क्रम्बस में लपेट लें. कड़ाही में तेल डालकर फ्राई कर लें.
पनीर चिली को करें ट्राई
अगर आप कुछ तीखा खाना चाहते हैं तो आप पनीर चिली को बना सकते हैं. पनीर को हल्का फ्राई कर लें. अब आप शिमला मिर्च और प्याज डालकर भूनें. इसमें आप सोया सॉस, टमाटर सॉस के साथ मिला लें.
पनीर सैंडविच को करें ट्राई
आप आसानी से पनीर सैंडविच को बना सकते हैं. इसमें पनीर, सब्जियां और मसाले मिलाकर ब्रेड में भरकर ग्रिल किया जाता है. इसे आप ब्रेकफास्ट या टिफिन के लिए अच्छा ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: Makai Pyaz Ka Chilla: ठंड में बनाना है जल्दी ब्रेकफास्ट, ट्राई करें स्वादिष्ट मकई प्याज का चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










