ठनका गिरने से टुकड़ों में खंडित हुआ पेड़, दो घायल

Published at :25 Jun 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से टुकड़ों में खंडित हुआ पेड़, दो घायल

कुचायकोट थाने के बलथरी गांव की घटना घर में खाना बनाने के दाैरान हुई दुर्घटना कुचायकोट : थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में ठनका गिरने से एक बड़ा-सा पेड़ कई टुकड़ों में खंडित हो गया और बगल के एक घर पर पेड़ के कई टुकड़े गिर गये. इस घटना से घर में खाना बना रहीं […]

विज्ञापन

कुचायकोट थाने के बलथरी गांव की घटना

घर में खाना बनाने के दाैरान हुई दुर्घटना
कुचायकोट : थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में ठनका गिरने से एक बड़ा-सा पेड़ कई टुकड़ों में खंडित हो गया और बगल के एक घर पर पेड़ के कई टुकड़े गिर गये. इस घटना से घर में खाना बना रहीं मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. इन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट में भर्ती कराया. बताया गया कि बलथरी गांव की बबीता देवी अपनी बेटी सृष्टि कुमारी घर में खाना बना रही थीं. इसी दौरान घर की बगल में स्थित एक बड़े पेड़ पर बिजली गिरी. इससे पेड़ कई टुकड़ों में खंडित हो गया और उनके घर पर गिर गया. इससे दोनों मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उधर, इस घटना से परिजन घबरा गये और रोने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन