गंडक का रुख देख सहमे ग्रामीण

बरौली : सलेमपुर में गंडक नदी ने कटाव करना शुरू कर दिया है. अब तक इस कटाव में पांच एकड़ से अधिक जमीन गंडक में समाहित हो गयी है. हालांकि, कटाव अभी तटबंध से दूर व किनारे पर है, लेकिन ग्रामीण नदी के इस रुख से भयभीत हैं. 15 जून को वाल्मीकिनगर बराज से 30 […]
बरौली : सलेमपुर में गंडक नदी ने कटाव करना शुरू कर दिया है. अब तक इस कटाव में पांच एकड़ से अधिक जमीन गंडक में समाहित हो गयी है. हालांकि, कटाव अभी तटबंध से दूर व किनारे पर है, लेकिन ग्रामीण नदी के इस रुख से भयभीत हैं. 15 जून को वाल्मीकिनगर बराज से 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इससे सलेमपुर में नदी के पानी का वेग काफी तेज हो गया व कटाव शुरू हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह नदी कटाव करती रही तो भविष्य में सलेमपुर गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा.
ग्रामीण सेमरिया और बतरदेह में कटाव की विनाशलीला को याद करते हुए कहते हैं कि वहां भी नदी ने इसी प्रकार से कटाव की शुरुआत की थी, जो बड़ी तबाही मचायी. जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग की निगाह इस ओर नहीं गयी है, जबकि ग्रामीणों में भविष्य को लेकर चिंता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




