₹11,499 वाले Redmi A7 Pro 5G में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे आपको? देखें यहां

Published by :Ankit Anand
Published at :13 Apr 2026 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Redmi A7 Pro 5G

Redmi A7 Pro 5G (Photo: mi.com)

अगर आप कम बजट में फीचर-लोडेड 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi A7 Pro 5G बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. ये फोन आज ही इंडिया में लॉन्च हुआ है. कंपनी ने इस फोन में 32MP का प्राइमरी कैमरा और 6300mAh की बड़ी बैटरी ऑफर की है. आप इसे 15 अप्रैल से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे.

विज्ञापन

Redmi ने भारत में अपना नया Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है. बता दें कि ग्लोबल मार्केट में करीब दो हफ्ते पहले पेश होने के बाद अब ये फोन इंडिया में एंट्री कर चुका है. इसमें 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, Unisoc का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB RAM दिए गए हैं. कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जो अच्छी फोटोज क्लिक करने में मदद करता है. आइए इसके अन्य फीचर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Redmi A7 Pro 5G की कीमत और उपलब्‍धता

इसकी कीमत भारत में ₹11,499 से शुरू होती है, जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, थोड़ा ज्यादा स्टोरेज के लिए 128GB वाला वेरिएंट ₹12,499 में उपलब्ध है. कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन Black, Mist Blue और Sunset Orange जैसे रंगों में आया है. इसे आप 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर से आसानी से खरीद सकते हैं.

Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

ये फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है और अच्छी बात ये है कि इसमें आपको 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. फोन में 6.9 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. साथ ही 800 निट्स ब्राइटनेस और TUV Low Blue Light सर्टिफिकेशन आपकी आंखों का भी ख्याल रखते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 6nm वाला Unisoc T8300 प्रोसेसर है. इसके साथ आपको 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है. इसे आप 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं. इसमें AI फीचर्स जैसे Gemini और Google का Circle to Search भी दिए गए हैं.

कैमरा की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G में आपको 32MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. साथ में एक और सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें बड़ी 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. खास बात ये है कि ये फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया Infinix Note 60 Pro, जानिए इसकी कीमत

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola