एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया Infinix Note 60 Pro, जानिए इसकी कीमत

Published by : Shivani Shah Updated At : 13 Apr 2026 1:17 PM

विज्ञापन

इनफिनिक्स नोट 60 प्रो / फोटो- इनफिनिक्स

Infinix Note 60 Pro दमदार फीचर्स, बड़ी बैटरी, गेमिंग परफॉर्मेंस और यूनिक Active Matrix Display के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च हो गया है. गेमर्स और टेक-लवर्स के लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.

विज्ञापन

Infinix ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix Note 60 Pro लॉन्च कर दिया है, जो कई यूनिक फीचर्स के साथ आता है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बैक साइड पर दिया गया Active Matrix Display है. इसके अलावा इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए डेडिकेटेड बटन, वायरलेस चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. खास बात यह भी है कि यह Infinix का पहला फोन है, जिसमें Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

Infinix Note 60 Pro दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है. इसकी कीमत-

8GB RAM + 128GB- ₹31999

8GB RAM + 256GB- ₹34,999

यह स्मार्टफोन Deep Ocean Blue, Mocha Brown और Solar Orange कलर ऑप्शन्स में अवेलेबल है. मॉडल की सेल 20 अप्रैल से शुरू होगी और ऑफिशियल साइट के अलावा इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकेंगे.

स्पेशल ऑफर

कंपनी इस फोन के साथ ₹3,999 का MagPower स्पीकर फ्री दे रही है, जो चार्जर और स्टैंड की तरह भी काम करता है. इसके अलावा Call of Duty: Mobile एडिशन भी उपलब्ध है, जिसमें खास थीम और पैकेजिंग मिलती है.

इतना ही नहीं, इस मॉडल पर कंपनी लॉन्च ऑफर भी दे रही है. इस ऑफर के तहत ग्राहक SBI, ICICI, YES, Bank of Baroda और IDFC बैंक कार्ड पर 3000 तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी 12 महीने तक No-Cost EMI ऑप्शन भी दे रही है.

क्या है खासियत?

Infinix Note 60 Pro का सबसे खास फीचर इसका Active Matrix Display है, जो बैक कैमरा मॉड्यूल पर दिया गया है. इसमें 288 LED पिक्सल्स हैं, जो नोटिफिकेशन, बैटरी स्टेटस और एनिमेशन दिखाते हैं. यूजर्स इसमें कस्टमाइजेशन भी कर सकते हैं और मिनी गेम्स भी खेल सकते हैं.

इसके अलावा इसमें एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है, जिससे हार्ट रेट और SpO2 मापा जा सकता है. यह डेटा My Health ऐप में देखा जा सकता है.

मॉडल के फीचर्स

डिस्प्ले: फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में Gorilla Glass 7i भी दिया गया है. इसके अलावा फोन IP64 रेटिंग, एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और JBL ट्यून किए गए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले Note 50 सीरीज के मुकाबले करीब 78% ज्यादा फास्ट है. इसमें 8GB वर्चुअल RAM और 3D IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे हैवी यूज के दौरान फोन ओवरहीट नहीं होगा.

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करेगा, जो नए फीचर्स और स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करेगा.

बैटरी और चार्जिंग: इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Apple Days Sale: iPhone 16 सीरीज और iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola