कोर्ट गंभीर, रेकॉर्ड के साथ डॉक्टर तलब

गोपालगंज : सीजेएम विश्वविभूति गुप्ता के कोर्ट ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के मामले को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने अस्पताल के अधीक्षक व दो डॉक्टरों को रेकॉर्ड के साथ तलब किया है. कोर्ट इस मामले में 22 जून को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंजी, वॉल्यूम […]
गोपालगंज : सीजेएम विश्वविभूति गुप्ता के कोर्ट ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के मामले को गंभीरता से लिया है. कोर्ट ने अस्पताल के अधीक्षक व दो डॉक्टरों को रेकॉर्ड के साथ तलब किया है. कोर्ट इस मामले में 22 जून को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पंजी, वॉल्यूम संख्या- 42 के पृष्ठ नं 626 तथा 649 की प्रमाणित कॉपी कोर्ट को उपलब्ध कराने को कहा है. कोर्ट के रुख से डॉक्टरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
इससे पहले भी सदर अस्पताल में सक्रिय माफियाओं के कारनामे उजागर हो चुके हैं. प्रभात खबर ने इस अस्पताल में सक्रिय माफिया द्वारा जख्म प्रतिवेदन से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक का सौदा करने की खबर प्रकाशित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




