गोपालगंज : डॉक्टर के घर में हथियार से लैस डकैतों का तांडव हाथ-पैर बांध 30 लाख रुपये लूटे, परिवार पर किया हमला भी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 8:00 AM
गोपालगंज : नगर थाने के तुरकहां में आलोक हॉस्पिटल के निदेशक सह वरिष्ठ सर्जन डॉ आलोक कुमार सुमन के घर में बुधवार की रात हथियारबंद डकैतों ने जम कर तांडव मचाया. इस दौरान छह लाख नकद, लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित करीब 30 लाख की संपत्ति लूट ली. आठ से 10 की संख्या में घर में घुसे […]
गोपालगंज : नगर थाने के तुरकहां में आलोक हॉस्पिटल के निदेशक सह वरिष्ठ सर्जन डॉ आलोक कुमार सुमन के घर में बुधवार की रात हथियारबंद डकैतों ने जम कर तांडव मचाया.
इस दौरान छह लाख नकद, लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित करीब 30 लाख की संपत्ति लूट ली. आठ से 10 की संख्या में घर में घुसे हथियारबंद डकैतों ने डॉक्टर और उनके परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कमरे में हाथ-पैर बांध कर बंधक बना लिया था. डकैती का विरोध करने पर डॉक्टर के साथ मारपीट भी की गयी. छह लाख कैश, रिवॉल्वर व आभूषण लूटने के बाद बाउंड्री के पास बांस की सीढ़ी के सहारे अपराधी भाग निकले. गुरुवार की सुबह वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी.
एसपी राशिद जमा, एएसपी नीरज कुमार सिंह, नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी. वैज्ञानिक विधि से जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फॉरेंसिक टीम व छपरा से डॉग स्क्वायड टीम को बुलायी गयी. पुलिस ने पेशेवर अपराधियों पर वारदात को अंजाम देने की बात कही है. इस मामले में डॉ आलोक कुमार सुमन व डॉ अमर कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
डॉक्टर के घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय वारदात की खबर पर डॉक्टर के घर पहुंचे. हालात की जानकारी लेकर गहरी चिंता जतायी. उन्होंने पीड़ित डॉक्टर के परिवार की सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि एसपी ने घटना का उद्भेदन करने के लिए तीन दिनों का समय मांगा है. पुलिस जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










