पति बना हैवान, पत्नी को दांत से काट किया जख्मी

Published at :07 Jun 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पति बना हैवान, पत्नी को दांत से काट किया जख्मी

बरौली : सात फेरे लेकर सुख-दु:ख में एक दूजे का साथ जीवन भर निभाने की कसम खाई हो, वह पति इतना भी क्रूर हो सकता है, ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में इलाज के लिए आई गुलफ देवी का चेहरा बयां कर रहा है. गुलफ देवी के शरीर पर दांत से काटने के इतने जख्म […]

विज्ञापन

बरौली : सात फेरे लेकर सुख-दु:ख में एक दूजे का साथ जीवन भर निभाने की कसम खाई हो, वह पति इतना भी क्रूर हो सकता है, ये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली में इलाज के लिए आई गुलफ देवी का चेहरा बयां कर रहा है. गुलफ देवी के शरीर पर दांत से काटने के इतने जख्म हैं कि उन्हें गिनना मुश्किल है. गुलफ के चेहरे के अलावा पेट, छाती सहित अन्य कई अंगों पर गहरे जख्म हैं. इतना ही नहीं, गुलफ देवी के गले में रस्सी का फंदा डाल कर जान से मारने की कोशिश भी की गयी.

वो तो भला हो पड़ोसियों का, जिन्होंने गुलफ के चिल्लाने की आवाज सुन उसकी बचायी अन्यथा कुछ भी हो सकता था. इस बारे में गुलफ देवी ने बरौली थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में गुलफ देवी ने कहा है कि उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ बरौली थाना के कहला गांव में बच्चा मांझी के पुत्र बनारसी मांझी के साथ दिसंबर 2017 में हुई थी़ शादी के समय यथाशक्ति दहेज भी दिया गया था़ लेकिन, दहेजलोभी ससुरालियों का मन नहीं भरा और मोटरसाइकिल के लिए पति, दयादीन और भैंसुर चंदन मांझी तथा ससुर बच्चा मांझी के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा.

बीती रात को प्रताड़ना की हद तब हो गयी जब पति राक्षस बन गया और पूरे शरीर को किसी हथियार से नहीं बल्कि केवल दांतों से ही काट कर गुलफ को अधमरा कर दिया. रही-सही कसर दयादीन और ससुर ने पूरी कर दी. दांत से घायल करने के बाद तीनों ने मिल कर गुलफ के गले में रस्सी का फंदा जान से मारने की नीयत से डाल दिया, लेकिन शोर सुनकर आये पड़ोसियों ने बचा लिया. गुलफ के मायके वाले आये और अधमरी गुलफ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. इधर गुलफ के पिता सीवान जिला के लकड़ी नबीगंज निवासी साधु मांझी का कहना है कि मेरी बेटी के साथ शादी के बाद से ही ऐसा हो रहा है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन