बिहार : थावे से होकर गुजरेंगी लंबी दूरी की रेलगाड़ियां, सवारी ट्रेनों का जल्द होगा परिचालन

Published at :28 Mar 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : थावे से होकर गुजरेंगी लंबी दूरी की रेलगाड़ियां, सवारी ट्रेनों का जल्द होगा परिचालन

थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गयी है. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में सीवान-थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर इंजन का स्पीड ट्रायल कराया गया. इंजन का स्पीड ट्रायल कराकर रेलवे […]

विज्ञापन
थावे : पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन शुरू होने की संभावना बढ़ गयी है. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में सीवान-थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर इंजन का स्पीड ट्रायल कराया गया.
इंजन का स्पीड ट्रायल कराकर रेलवे ट्रैक की क्षमता का आकलन किया गया, जिससे कि यह पता चल सके कि इस रेलखंड की ट्रैक पर कितने किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन किया जा सकता है. रेल सूत्रों के अनुसार, इस स्पीड ट्रायल के बाद इस रेलखंड पर तेज गति से ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकता है. इससे बहुत जल्द ही जिले के यात्रियों को थावे जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. वहीं, ट्रायल के दौरान सहायक मंडल वाराणसी शैलेश सिंह, वाणिज्य मंडल वाराणसी भारत भूषण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
सवारी ट्रेनों का जल्द परिचालन
थावे जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और थावे-गोरखपुर व थावे-छपरा रूट पर सवारी ट्रेनों का परिचालन जल्द ही शुरू होगा. रेल भवन दिल्ली में सांसदों की बैठक के दौरान रेलमंत्री पीयूष गोयल ने जिले के सांसद जनक राम की डिमांड को पूरा करने का आश्वासन दिया है, जिसमें गाड़ी संख्या 12565 और 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दरभंगा से सीवान होते हुए देवरिया होकर गोरखपुर जाने की बजाय थावे जंक्शन व कप्तानगंज जंक्शन होते हुए गोरखपुर पहुंचने और दिल्ली जाने का आश्वासन दिया गया है. इसके अलावा थावे से गोरखपुर वाया कप्तानगंज के लिए छह और थावे से छपरा वाया मशरख के लिए छह जोड़ी सवारी ट्रेन चलाने का भी आश्वासन रेलमंत्री ने दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन