गांव की बेटी काजल ने किया जिले का नाम रोशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Mar 2018 12:36 AM (IST)
विज्ञापन

राज्यस्तरीय तरंग प्रतियोगिता में वर्ल्ड कंपीटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त केसठ : राज्यस्तरीय तरंग प्रतियोगिता में केसठ निवासी वीर बहादुर सिंह की बेटी काजल कुमारी ने वर्ल्ड कंपीटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है. 22 से 24 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किया गया था. काजल […]
विज्ञापन
राज्यस्तरीय तरंग प्रतियोगिता में वर्ल्ड कंपीटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त
केसठ : राज्यस्तरीय तरंग प्रतियोगिता में केसठ निवासी वीर बहादुर सिंह की बेटी काजल कुमारी ने वर्ल्ड कंपीटीशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है. 22 से 24 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन पटना में किया गया था. काजल प्रखंड के अनुसूचित मध्य विद्यालय केसठ में आठवीं कक्षा की छात्रा है. इसको लेकर गांव में खुशी की लहर है. काजल के केसठ पहुंचने पर बधाई देनेवाले लोगों का तांता लग गया.
वहीं नया बाजार स्थित पाल कोचिंग सेंटर में मंगलवार को शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. विद्यालय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक आयोजित प्रतियोगिता में काजल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. काजल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ पाल कोचिंग सेंटर के संचालक धीरेंद्र पाल और विद्यालय के शिक्षकों को देती है. बधाई देनेवालों में जिला पार्षद धनंजय कुमार आर्य, पप्पू सिंह, मनोज कुमार, राजेश दूबे, मुकेश कुमार, सुनील कुमार,अशोक कुमार, विनोद बिहारी सिंह आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




