टेरर फंडिंग नेटवर्क खंगालने आलापुर पहुंचीं सुरक्षा एजेंसियां

गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा के लिए टेरर फंडिंग के मामले में एटीएस के हत्थे चढ़े मुकेश प्रसाद का नेटवर्क खंगालने में सुरक्षा एजेंसियां जुट गयी हैं. गोपालगंज में लश्कर के आतंकी शेख अब्दुल नईम की गिरफ्तारी के बाद यहां के मजबूत मॉड्यूल स्लीपर सेल को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी […]
गोपालगंज : लश्कर-ए-तैयबा के लिए टेरर फंडिंग के मामले में एटीएस के हत्थे चढ़े मुकेश प्रसाद का नेटवर्क खंगालने में सुरक्षा एजेंसियां जुट गयी हैं. गोपालगंज में लश्कर के आतंकी शेख अब्दुल नईम की गिरफ्तारी के बाद यहां के मजबूत मॉड्यूल स्लीपर सेल को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हैं. इसके तहत सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी सोमवार को मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर स्थित मुकेश के गांव पहुंचे और पूछताछ की. खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मुकेश के परिजनों एवं उनके गांव के लोगों से जानकारी हासिल की है. आलापुर में मुकेश की पत्नी गुड्डी देवी और उसकी बहन रीना देवी से भी पूछताछ की गयी है.
इस दौरान परिजनों से मुकेश के शैक्षणिक प्रमाणपत्र भी मांगे गये, जिन्हें अन्य दस्तावेजों के साथ अधिकारी अपने साथ ले गये. हालांकि इस दौरान मुकेश के पिता मौके पर नहीं मिले. मालूम हो कि मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर के रहने वाले शिक्षक जलेश्वर प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार को यूपी एटीएस ने टेरर फंडिंग मामले में संलिप्त पाते हुए गोरखपुर के बिछिया मुहल्ले से रविवार को गिरफ्तार किया था. मुकेश की गिरफ्तारी के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,
लेकिन कोई भी उसके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने में परहेज कर रहा, जबकि उसकी पत्नी और बहन का मानना है कि उसके भाई को फंसा दिया गया है. वह डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर पेप्सी मशीन खरीदने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




