492 युवाओं को मिलेनियम वोटर बनने का सौभाग्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष के पहले दिन जन्म लेनेवालों को बनाया गया मतदाता राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेनियम वोटर किये जायेंगे सम्मानित गोपालगंज : जिले के 492 युवाओं को मिलेनियम वोटर बनने का सौभाग्य मिला है. ये ऐसे युवा हैं, जिनका जन्म इस शताब्दी वर्ष के पहले दिन एक जनवरी, 2000 को हुआ है. मतदाता बनने की […]
विज्ञापन
शताब्दी वर्ष के पहले दिन जन्म लेनेवालों को बनाया गया मतदाता
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेनियम वोटर किये जायेंगे सम्मानित
गोपालगंज : जिले के 492 युवाओं को मिलेनियम वोटर बनने का सौभाग्य मिला है. ये ऐसे युवा हैं, जिनका जन्म इस शताब्दी वर्ष के पहले दिन एक जनवरी, 2000 को हुआ है. मतदाता बनने की अर्हता तिथि एक जनवरी, 2018 के आधार पर जिला प्रशासन ने इन्हें वोटर बनाया है. भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि इस शताब्दी के पहले दिन जन्म लेनेवाले और इसी शताब्दी में वोटर बनकर पहली बार मतदान का अधिकार पानेवाले युवक व युवती को मिलेनियम वोटर के रूप में चयनित किया जाये. साथ ही ये सभी मिलेनियम वोटरों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित भी किया जाये. आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने नवपंजीकृत वैसे युवा जिनका जन्म एक जनवरी, 2018 को हुआ है और वे वोटर बना दिये गये हैं, उनका चयन मिलेनियम वोटर के रूप में किया है.
जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में कुल 492 मिलेनियम वोटर चयनित किये गये हैं. अब 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन इन मिलेनियम वोटरों को सम्मानित करेगा. इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व से ही प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
समारोहपूर्वक मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस : जिला प्रशासन द्वारा आगामी 25 जनवरी को समारोहपूर्वक राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन किये जायेंगे. अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया जायेगा. इसमें सबसे पहले उपस्थित अधिकारी, कर्मी, वोटर आदि मतदाता दिवस से संबंधित शपथ लेंगे. समारोह में नवपंजीकृत मतदाताओं के बीच इपिक का वितरण किया जायेगा तथा मिलेनियम वोटर के रूप में चयनित वोटरों को सम्मानित किया जायेगा. सराहनीय व उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले 70 बीएलओ को पुरस्कृत किया जायेगा.
एक प्रखंड से पांच बीएलओ का चयन किया गया है. मुख्य समारोह में सदर प्रखंड के पांच और अन्य 13 प्रखंडों में बीडीओ सह एईआरओ द्वारा चयनित पांच-पांच बीएलओ को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा मुख्य समारोह में स्काउट के बच्चे पीटी का प्रदर्शन करेंगे. कला जत्था की टीम मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी.
समारोह के कार्यक्रम
मतदाता दिवस की शपथ, नवपंजीकृत वोटरों के बीच इपिक का वितरण, 492 मिलेनियम वोटरों का सम्मान समारोह, सराहनीय व उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले बीएलओ को पुरस्कार, राष्ट्रीय निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार, स्काउट के बच्चों का प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक का मंचन
क्या कहते हैं अधिकारी
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मिलेनियम वोटरों को सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करनेवाले बीएलओ और राष्ट्रीय निर्वाचन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. साथ ही नवपंजीकृत वोटरों के बीच इपिक का वितरण भी किया जायेगा.
राहुल कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




