शहर की सुरक्षा के लिए बन रहे सात पुलिस चेक पोस्ट

Published at :23 Jan 2018 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
शहर की सुरक्षा के लिए बन रहे सात पुलिस चेक पोस्ट

गोपालगंज : शहर की सुरक्षा के लिए सात नये पुलिस चेक पोस्ट बनाये जा रहे हैं. सभी चेक पोस्टों पर 24 घंटे पुलिस टीम की तैनाती रहेगी. शहर के किसी भी कोने में अपराध होने पर पुलिस तत्काल पहुंच कर एक्शन लेगी. चेक पोस्ट के बन जाने से शहर में प्रवेश करनेवाले सभी वाहनों की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर की सुरक्षा के लिए सात नये पुलिस चेक पोस्ट बनाये जा रहे हैं. सभी चेक पोस्टों पर 24 घंटे पुलिस टीम की तैनाती रहेगी. शहर के किसी भी कोने में अपराध होने पर पुलिस तत्काल पहुंच कर एक्शन लेगी. चेक पोस्ट के बन जाने से शहर में प्रवेश करनेवाले सभी वाहनों की जांच आसानी से हो जायेगी. नगर इंस्पेक्टर ने क्राइम कंट्रोल के लिए शहर के अलग-अलग जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाने की बात कही है. इंस्पेक्टर के मुताबिक चेक पोस्ट के बन जाने से वहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी.

शहर में आये दिन लगने वाली जाम, बड़े वाहनों की इंट्री, शराब की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी आदि पर शिकंजा कसा जायेगा. इंस्पेक्टर के अनुसार मौनिया चौक पर पुलिस चेक पोस्ट का निर्माण चल रहा है. वहीं आंबेडकर चौक पर पहले से पुलिस चेक पोस्ट बना हुआ है. हाईवे किनारे बंजारी, जादोपुर, हजियापुर तथा अरार चौक पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी.

एनजीओ व नगर पर्षद से अपील : शहर में अलग-अलग जगहों पर बनाये जा रहे पुलिस चेक पोस्ट के लिए एनजीओ और नगर पर्षद से पुलिस ने अपील की है. नगर थाना पुलिस ने सभी चेक पोस्ट पर शेड, पुलिस अवरोधक आदि लगाने की मांग की है.
पुलिस को मिलेगा वायरलेस : शहर के विभिन्न पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को वायरलेस की सुविधा दी जायेगी, ताकि सभी चेक पोस्ट वरीय पुलिस अधिकारी के संपर्क में जुड़े रहे. किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उस इलाके के चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कार्रवाई कर सके. इसलिए सभी उपकरणों से पुलिस लैस रहेगी.
सभी चेक पोस्टों पर 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस टीम
क्राइम कंट्रोल के लिए नगर पुलिस ने शुरू की पहल
यहां बनेगा चेक पोस्ट
बंजारी चौक
डाकघर चौक
मौनिया चौक
आंबेडकर चौक
अरार चौक
हजियापुर चौक
जादोपुर चौक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन