11 के बाद तय होगा चीनी मिल मजदूरों व किसानों का भविष्य

Published at :06 Jan 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
11 के बाद तय होगा चीनी मिल मजदूरों व किसानों का भविष्य

सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल हादसे के बाद किसानों और मजदूरों से सामने आयी संकट से उबारने के लिए पहल शुरू हो गयी है. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर गठित तकनीकी पदाधिकारियों की टीम शुक्रवार को डीए राहुल कुमार के मौजूदगी में चीनी मिल के कल, पार्ट, पुर्जे को गहनता से खंगाला. जांच टीम […]

विज्ञापन

सासामुसा : सासामुसा चीनी मिल हादसे के बाद किसानों और मजदूरों से सामने आयी संकट से उबारने के लिए पहल शुरू हो गयी है. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर गठित तकनीकी पदाधिकारियों की टीम शुक्रवार को डीए राहुल कुमार के मौजूदगी में चीनी मिल के कल, पार्ट, पुर्जे को गहनता से खंगाला. जांच टीम में चीफ ब्यायलर इंस्पेक्टर, सहायक ईखायुक्त, मुजफ्फरपुर से उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, सारण से कारखाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार, श्रम अधीक्षक मनोज दुबे की टीम ने चीनी मिल की मशीनों की जांच की. जांच के दौरान हादसा के कारणों को भी खंगाला गया. आखिर 20 दिसंबर की रात में ब्यालिंग हाऊस की क्वाड कैसे फटी.

नौ मजदूरों की मौत और तीन मजदूरों की मौत से जूझने के मामले में जांच पुलिस कर रही है. इस जांच के दौरान कुचायकोट के थानेदार व कांड के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे. कांड का अनुसंधान प्रभावित न हो इसके लिए हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा. जांच के दौरान कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की भूमिका प्रमुख थी.

जांच पर सीधे मुख्यमंत्री की नजर होने से अधिकारियों ने गंभीरता से तहकीकात कर चीनी मिल को चलाने के दिशा में जांच किया. इनके जांच रिपोर्ट के बाद गन्ना उद्योग एवं श्रम विभाग प्रधान सचिव जांच की हाईलेबल टीम को 11 जनवरी को जांच करनी है. हाईलेवल टीम के जांच के बाद चीनी मिल को चलाने का निर्णय लिया जायेगा.

अधिकारियों को किसानों ने सुनाया दर्द : जांच के दौरान डीएम राहुल कुमार और विधायक पप्पू पांडेय के सामने सैकड़ों की संख्या में किसानों ने अपना दर्द सुनाया. किसानों ने कहा कि चीनी मिल बंद है. जिसके कारण गन्ना खेत में खड़ा है. विष्णु शूगर मिल का पर्ची नहीं मिल रहा. सासामुसा चीनी मिल नहीं चला तो 3.56 लाख किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जायेगा. कई किसानों ने कहा कि साहब हमरा गन्ना सासामुसा चीनी मिल में गिराया था. बकाया पैसा नहीं मिला. डीएम ने किसानों को बताया कि गोपालगंज चीनी मिल अभी पंचदेवरी के बातल चोरहा, श्रीपुर, बनकटा,चैलवा में क्रयकेंद्र खोल दिया है. दो और क्रय केंद्र खोलना है. एक- एक किसानों का गन्ना की पेराई होगी. थोड़ा धैर्य रखना होगा.
मिल मालिक को देना होगा पेटीशन: किसानों को समझाते हुए डीएम ने कहा कि चीनी मिल को चलाने के लिए सरकारी स्तर पर साकारात्मक पहल की जा रही है. उसी का परिणाम है कि यह जांच हो रही. चीनी मिल मालिक का जमानत हो चुका है. उनके शरा अब चीनी मिल चलाने के लिए एक पेटीशन डीएम, एसपी, गन्ना विभाग के प्रधान सचिव को देना होगा. उनको यह बताना होगा कि वे चीनी मिल चलाने में सक्षम है और मिल को एक निर्धारित अवधि में चजा दिया जायेगा. मिल चलने लायक है. चीनी मिल मालिक के आवेदन के बाद उनको मिल की सफाई और रिपेयर की मंजूरी प्रशासन देगा. इसके साथ ही 11 जनवरी को हाईलेबल की टीम जांच कर मिल चलाने की मंजूरी देगा. मिल चलाने का निर्णय तो मिल मालिक को ही लेना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन