महिलाओं ने किया हंगामा

कुचायकोट : आंगनबाड़ी में नियोजन के फाॅर्म जमा करने में परेशानी होने पर महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा. महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. महिलाओं के प्रदर्शन से अफरातफरी मच गयी. बाद में सीडीपीओ नूतन कुमारी की पहल पर महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट बाल विकास परियोजना कार्यालय पर नियोजन को […]
कुचायकोट : आंगनबाड़ी में नियोजन के फाॅर्म जमा करने में परेशानी होने पर महिलाओं का गुस्सा फुट पड़ा. महिलाओं ने जमकर हंगामा किया. महिलाओं के प्रदर्शन से अफरातफरी मच गयी. बाद में सीडीपीओ नूतन कुमारी की पहल पर महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट बाल विकास परियोजना कार्यालय पर नियोजन को लेकर आवेदन जमा करने उम्मीद से अधिक महिला अभ्यर्थी पहुंच गयीं. आवेदन जमा करने के लिए जरूरी व्यवस्था नहीं किये जाने से आवेदक दिन पर परेशान रहे. बाद में महिलाएं हंगामा करने लगीं. महिलाओं ने आरोप लगाया कि जानबूझ कर आवेदन नहीं जमा लिया जा रहा था. फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन गुरुवार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




