रविवार को भी जमा होगा बिजली का बिल, खुले रहेंगे काउंटर

Published at :26 Nov 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार को भी जमा होगा बिजली का बिल, खुले रहेंगे काउंटर

1.70 लाख उपभोक्ताओं पर बकाया है पांच हजार से अधिक की राशि गोपालगंज : यदि आपको बिजली बिल जमा करना है तो रविवार को भी जमा कर सकते हैं. बिल जमा करने के लिए बिजली कंपनी रविवार को भी अपना काउंटर खुला रखेगा. ऐसा बिल वसूली में आयी कमी के बाद किया गया है. गौरतलब […]

विज्ञापन

1.70 लाख उपभोक्ताओं पर बकाया है पांच हजार से अधिक की राशि

गोपालगंज : यदि आपको बिजली बिल जमा करना है तो रविवार को भी जमा कर सकते हैं. बिल जमा करने के लिए बिजली कंपनी रविवार को भी अपना काउंटर खुला रखेगा. ऐसा बिल वसूली में आयी कमी के बाद किया गया है. गौरतलब है कि जिला में हर 11 करोड़ रुपये बिजली बिल वसूली का लक्ष्य रखा गया है. इस माह में अब तक महज 4.05 करोड़ की वसूली हो पायी है. बिल वसूली के लिए कंपनी किस्त योजना भी चला रही है. इसके बावजूद बिल जमा करने की दर बहुत कम है.
जिले में 1.70 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां पांच हजार से अधिक का बिल बकाया है. बकायेदारों की सूची में सरकारी कार्यालय भी है. कंपनी के अनुसार, 25 करोड़ से अधिक का बकाया उपभोक्ताओं के पास है. यदि उपभोक्ता इस माह के अंत तक बिल जमा नहीं करते हैं तो 30 नवंबर के बाद उनके कनेक्शन काट दिये जायेंगे. इसके लिए कंपनी हर दिन ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार कराकर उपभोक्ताओं को जानकारी दे रही है. ऐसे में उपभोक्ता इस रविवार को भी अपना बिल जमा कर सकेंगे.
छुट्टी के दिन भी रविवार को बिल काउंटर खुला रहेगा. उपभोक्ताओं से अपील है कि वे समय पर बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं, अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिये जायेंगे.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन