दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2017 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल से गंभीर हालत में गोरखपुर किया गया था रेफर उचकागांव : स्थानीय थाने के ब्रम्हाइन गांव में दहेज के लिए एक और विवाहिता की जला कर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद आरोपित परिजन घर छोड़ कर फरार हो गये हैं. पुलिस ने वारदात के बाद मामले की जांच शुरू कर दी […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल से गंभीर हालत में गोरखपुर किया गया था रेफर
उचकागांव : स्थानीय थाने के ब्रम्हाइन गांव में दहेज के लिए एक और विवाहिता की जला कर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद आरोपित परिजन घर छोड़ कर फरार हो गये हैं. पुलिस ने वारदात के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक महिला रंजीत राय की पत्नी प्रियंका देवी थी. सदर अस्पताल में पहुंचे मृतका के भाई गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी मंटू राय ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसकी बहन को जला कर मारने का प्रयास किया. जानकारी जब मिली, तो आनन-फानन में लेकर अस्पताल में पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित भी किया जा रहा था. उधर, ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रियंका दूध गर्म कर रही थी, इसी दौरान गैस का पाइप लिक होने से आग लग गयी, जिसमें वह झुलस गयी. यहां बता दें कि अभी तक इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है और एफआईआर भी दर्ज नहीं करायी गयी है. वैसे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात की खबर पर पहुंची नगर पुलिस
वारदात की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस पहुंच गयी. नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने इसकी सूचना उचकागांव थाने की पुलिस को दी. उचकागांव के थानाध्यक्ष राजीव नंदन ने बताया कि देर शाम मौत होने की सूचना मिली. सदर अस्पताल में शव को बरामद करने के लिए पुलिस निकल गयी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




