सीएस ने लिया एसपी स्प्रे छिड़काव का जायजा

गोपालगंज : जानलेवा बीमारी कालाजार की रोकथाम के लिए एसपी नामक दवा का स्प्रे स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है. कालाजार से अबतक 13 लाख 69 हजार 523 आबादी पीड़ित है. वहीं, मलेरिया विभाग ने नवंबर तक दो लाख 45 हजार 631 घरों में एसपी स्प्रे छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया है. शुक्रवार को […]
गोपालगंज : जानलेवा बीमारी कालाजार की रोकथाम के लिए एसपी नामक दवा का स्प्रे स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है. कालाजार से अबतक 13 लाख 69 हजार 523 आबादी पीड़ित है. वहीं, मलेरिया विभाग ने नवंबर तक दो लाख 45 हजार 631 घरों में एसपी स्प्रे छिड़काव का लक्ष्य निर्धारित किया है. शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ एके चौधरी ने दवा छिड़काव कार्यक्रम का जायजा लिया. सीएस ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. मलेरिया विभाग के मुताबिक विजयीपुर कालाजार मुक्त प्रखंड घोषित हो चुका है.
अन्य 13 प्रखंडों के 476 प्रभावित गांव में तेजी से दवा का छिड़काव किया जा रहा है. तीन साल पहले जिस क्षेत्रों में मरीज प्रतिवेदित हुए थे, उसे मानक आधार बनाकर गांवों की सूची बनायी गयी है. माइक्रोप्लान बनाकर दवा छिड़काव किया जा रहा है.
पहली चुनौती बीमारी को शुरू में ही पहचानने और उपचार की है. कालाजार हल्के बुखार, कमजोरी और भूख की कमी से शुरू होता है तथा कई सप्ताह में तेज बुखार, एनिमिया, लीवर का बढ़ना, चिड़चिड़ापन, त्वचा का काला पड़ना, पेट फूलना, निर्बलता जैसे लक्षणों में बदल जाता है. समुचित उपचार नहीं होने पर रोगी की मृत्यु संभावित हो जाती है. अधिकतर रोगी आम तौर पर एंटी-बायोटिक लेने या मलेरिया के इलाज के फेर में बहुत खर्च कर देते हैं. लेकिन, कालाजार के कारण हो रहे बुखार में ये उपचार कारगर नहीं होते.
अगले वर्ष कालाजार मुक्त घोषित होगा जिला : जिले के 13 प्रखंडों के चिह्नित गांवों में कालाजार की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव कार्य में कुल 75 दल लगाये गये हैं. हरेक दल में छह-छह सदस्य शामिल हैं. दवा का छिड़काव सही ढंग से करने के लिए गांववार तिथि निर्धारित की गयी थी. चिह्नित गांवों के हरेक घर में जाकर कर्मी एसपी नामक दवा का स्प्रे कर रहे हैं. वर्ष 2018 तक गोपालगंज समेत पूरे बिहार को कालाजार मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




