Renault Duster ने क्रैश टेस्ट में दिखाया दम, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

रेनॉल्ट डस्टर को बीएनसीएपी टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग / फोटो- बीएनसीएपी ऑफिशियल
नई Renault Duster ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. मजबूत बॉडी, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ यह SUV ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाती है.
नई Renault Duster ने भारत में वापसी करते ही साबित कर दिया कि यह सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि सेफ्टी में भी जबरदस्त है. मार्च 2026 में लॉन्च हुई इस SUV को अब भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे अपने सेगमेंट की मजबूत गाड़ियों में शामिल करती है.
Duster ने दोनों कैटेगरी एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में शानदार स्कोर हासिल किया है, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड को दिखाता है.
क्रैश टेस्ट में दमदार स्कोर
BNCAP टेस्ट में Duster ने:
- Adult Occupant Protection: 32 में से 30.49 अंक
- Child Occupant Protection: 49 में से 45 अंक स्कोर किए.
वहीं अलग-अलग क्रैश टेस्ट में भी SUV का प्रदर्शन शानदार रहा-
- फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 14.49 अंक
- साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में पूरे 16 में 16 अंक स्कोर किए.
- पोल टेस्ट में भी सेफ्टी लेवल Good रहा
ये नतीजे बताते हैं कि फ्रंट और साइड दोनों तरह के हादसों में Duster यात्रियों को बेहतर सुरक्षा देने में कैपेबल है.
सभी वेरिएंट्स को मिला 5-स्टार रेटिंग
यह सेफ्टी टेस्ट Duster के कई वेरिएंट्स Evolution (Turbo 160 MT), Techno (Turbo 160 DCT) और Iconic (Turbo 160 MT) पर किया गया था. खास बात यह है कि 5-स्टार रेटिंग पूरी रेंज पर लागू होती है, यानी हर वेरिएंट में हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलेगा.
बच्चों की सुरक्षा में भी आगे
नई Duster बच्चों की सुरक्षा में भी पीछे नहीं है:
- डायनामिक टेस्ट में फुल मार्क्स: 24/24 (फुल मार्क्स)
- चाइल्ड सीट फिट करने में भी शानदार स्कोर: 12/12 (फुल मार्क्स)
- वाहन मूल्यांकन (Vehicle Assessment): 13 में से 9 अंक
कुल मिलाकर Duster ने 49 में से 45 अंक हासिल किए, जो इसे बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी मजबूत बनाता है. इस मामले में यह Kia Seltos के बराबर है.
सेफ्टी फीचर्स से लैस नई Duster
इस SUV में सेफ्टी के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं:
- 6 एयरबैग्स
- ESC (गाड़ी को कंट्रोल में रखने में मदद)
- 360° कैमरा
- रियर पार्किंग सेंसर
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक
- सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
- हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल
- सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
ADAS फीचर्स से और बढ़ी सुरक्षा
इसके अलावा, SUV में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलता है, जिसमें शामिल हैं:
- अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (Adaptive Cruise Control)
- लेन कीप असिस्ट (Lane Keep Assist)
- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (Autonomous Emergency Braking)
- ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (Blind Spot Detection)
- ये फीचर्स ड्राइविंग को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि ज्यादा स्मार्ट भी बनाते हैं.
सेफ्टी के साथ स्मार्ट चॉइस
नई Renault Duster ने दिखा दिया है कि यह सिर्फ नाम की वापसी नहीं, बल्कि एक मजबूत कमबैक है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह SUV अब उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन गई है, जो स्टाइल के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: आ गया Hyundai Venue का नया अवतार, ऑल-ब्लैक थीम के साथ मिलेगा स्पोर्टी लुक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




