44 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला निवासी विंदा सिंह ने 44 लोगों पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया. उसने आरोप लगाया है कि गत दो अक्तूबर को नवादा पंचायत भवन पर आमसभा का आयोजन किया गया था, जहां कुछ लोग आकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया […]
गोपालगंज : बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला निवासी विंदा सिंह ने 44 लोगों पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया. उसने आरोप लगाया है कि गत दो अक्तूबर को नवादा पंचायत भवन पर आमसभा का आयोजन किया गया था, जहां कुछ लोग आकर गाली-गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया. वहीं उसके घर जाकर महिलाओं के साथ मारपीट की गयी और 50 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. इस मामले में दिलीप गुप्ता, वाजिद हुसैन सहित 32 लोगों को नामजद और 12 अज्ञात पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की गुहार लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




