नियोजित िशक्षकों के वेतन निर्धारण की तिथि निर्धारित

गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर उनकी सेवापुस्तिका को सूचीबद्ध करते हुए उसे डीपीओ स्थापना कार्यालय में जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने इसको लेकर बीइओ को निर्देश भी दिया है. उन्होंने बताया कि इसके तहत पूर्व में इसकी अवधि 11 से 25 अगस्त तक […]
गोपालगंज : नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर उनकी सेवापुस्तिका को सूचीबद्ध करते हुए उसे डीपीओ स्थापना कार्यालय में जमा करने की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने इसको लेकर बीइओ को निर्देश भी दिया है. उन्होंने बताया कि इसके तहत पूर्व में इसकी अवधि 11 से 25 अगस्त तक निर्धारित की गयी थी.
जिले के छह प्रखंडों में आयी बाढ़ के कारण इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है. इसलिए वेतन निर्धारण के कार्य की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गयी है. प्राथमिक व अपग्रेड मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों के सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन निर्धारण कर सेवापुस्तिका को सूचीबद्ध करते हुए अपने पत्र के साथ अपने संकुल समन्वयक को उपलब्ध करायेंगे. संकुल समन्वयक अपने संकुल के सभी स्कूलों के सभी वैध नियोजित शिक्षकों की सेवापुस्तिका संग्रह कर उसे अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे.
डीपीओ ने कहा कि 15 सितंबर के बाद बिना स्पष्ट कारण के जिला कार्यालय में वेतन निर्धारण से संबंधित कोई भी प्रपत्र व सेवापुस्तिका प्राप्त नहीं की जायेगी. सभी बीइओ निर्धारित तिथि तक अपने पत्रांक व दिनांक के साथ उपलब्ध कराये गये प्रपत्र में हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी के साथ अनिवार्य रूप से जमा करायेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संकुल समन्वयक को वांछित प्रपत्र उपलब्ध कराने की अवधि 26 अगस्त से लेकर पांच सितंबर तय की गयी है. संकुल समन्वयक द्वारा बीइओ कार्यालय में सभी प्रपत्रों को सेवापुस्तिका के साथ उपलब्ध कराने की अवधि छह से 10 सितंबर रहेगा. बीइओ कार्यालय से डीपीओ स्थापना कोषांग को सेवापुस्तिका के साथ उपलब्ध कराने की अवधि 15 से लेकर 30 सितंबर रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




