महंत को बंधक बना अष्टधातु की 65 मूर्तियां उड़ायीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. रात में मंदिर के महंत और पुजारी सहित चार लोग मंदिर के अंदर सो रहे थे, प्राथमिकी दर्ज कटेया : लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से कटेया थर्रा उठा है. रविवार की रात चाकू मार कर की गयी युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच ही कर रही थी कि तभी दर्जन भर […]
विज्ञापन
दुस्साहस. रात में मंदिर के महंत और पुजारी सहित चार लोग मंदिर के अंदर सो रहे थे, प्राथमिकी दर्ज
कटेया : लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से कटेया थर्रा उठा है. रविवार की रात चाकू मार कर की गयी युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच ही कर रही थी कि तभी दर्जन भर लुटेरों ने पुलिस को एक बड़ी चुनौती देते हुए यूपी की सीमा पर स्थित घुरना कुंड के प्राचीन मंदिर में महंत और पुजारी को बंधक बना कर अष्टधातु की 65 मूर्तियां लूट लीं. घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से यूपी की ओर निकल गये. इस मामले में महंत के बयान पर 14 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के प्राचीन घुरना कुंड मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं की अष्टधातु की लगभग 65 मूर्तियां थीं. रविवार की रात मंदिर के महंत प्रह्लाद दास और पुजारी सहित चार लोग मंदिर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान हथियार से लैस होकर 14 की संख्या में अपराधी मंदिर में घुस आये और पहले महंत समेत तीन पुजारियों को जगा कर एक कमरे में बंधक बना लिया. बाद में अपराधियों ने एक-एक कर मंदिर की 65 मूर्तियां लूट लीं. सभी मूर्तियां अष्टधातु की थीं जिनकी कीमत बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है.
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पुजारी और महंत के मोबाइल को भी अपने साथ लेते गये. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे मीरगंज के इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने पूरे मामले की जांच की. वहीं, महंत प्रह्लाद दास के बयान पर स्थानीय थाने में 14 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




