करोड़ों के अष्टधातु की मूर्तियों पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर

Published at :22 Aug 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों के अष्टधातु की मूर्तियों पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर

गोपालगंज : मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. कटेया के घुरना कुंड में एक साथ 65 मूर्तियों की चोरी ने पुलिस को भी भगवान की सिक्योरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नयी नहीं हैं, पहले भी कई बार तस्कर जिले ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बना चुके हैं. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मठ-मंदिरों में भगवान खुद असुरक्षित हैं. कटेया के घुरना कुंड में एक साथ 65 मूर्तियों की चोरी ने पुलिस को भी भगवान की सिक्योरिटी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है. भगवान के घर में चोरी की घटनाएं नयी नहीं हैं, पहले भी कई बार तस्कर जिले ऐतिहासिक मंदिरों को निशाना बना चुके हैं. मंदिर में हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी रवि रंजन कुमार ने रात में गश्त बढ़ाने का डिसीजन लिया है. साथ ही विजयीपुर, कटेया समेत अन्य इलाकों के मठों से अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी के मामले में हथुआ के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है.

चोरों ने इसके 15 जनवरी को विजयीपुर थाने के चरखिया मठ से अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्ति चोरी कर ली थी. नगर थाने के बंजारी में 20 नवंबर, 2016 को श्रीराम-जानकी की मूर्तियों की चोरी ली थी. इस मामले में बरामदगी के लिए पुलिस को अबतक कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, लगातार हो रही कीमती मूर्तियों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करों के हाथ होने की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने मठ-मंदिरों में स्थापित कीमती मूर्तियों की सुरक्षा को लेकर मंथन भी शुरू कर दिया है.

बंजारी की अष्टधातु मूर्ति का नहीं मिला सुराग : नगर थाने के बंजारी शिव मंदिर से गत 19 नवंबर, 2016 की रात चोरी हुए अष्टधातु की मूर्तियों का पुलिस को सुराग अबतक नहीं मिला है. नगर थाने की पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर तस्करों को गिरफ्तार कर मूर्तियां बरामद करने का आश्वासन भक्तों को दिया था. लेकिन, वारदात के 10 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं.
जेल से निकले मूर्ति तस्करों से होगी पूछताछ : ऐतिहासिक मंदिर से श्रीराम-जानकी के मूर्तियों की चोरी के मामले में जेल से बाहर निकले तस्करों से पुलिस पूछताछ कर सकती है. वारदात की जांच में जुटी पुलिस टीम के मुताबिक हाल में हुई मूर्तियों की चोरी के मामले में अन्य थानों से रिपोर्ट मांगी गयी है. मूर्ति तस्करों के रेकॉर्ड को भी पुलिस खंगाल रही है.
कब-कब पर भगवान के घर में डाका
वर्ष 2017 में 20 अगस्त की रात कटेया के घुरना कुंड में 65 मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2017 में 15 जनवरी की रात विजयीपुर के चरखिया मठ से राम-जानकी की मूर्ति चोरी
वर्ष 2016 में 19 नवंबर की रात बंजारी मठ से हुई थी राम-जानकी की चोरी
वर्ष 2016 में कटेया में हिरमति रानी की मूर्ति हुई थी चोरी, बाद में बरामद
वर्ष 2015 वैष्णव मठ में विभिन्न भगवान की कीमती मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2001 भोरे के लखीचक में नाथ मंदिर से भगवान विष्णु की मूर्ति चोरी
वर्ष 2011 गोपालपुर थाने के नरहवां में राम-जानकी की मूर्तियों की चोरी
वर्ष 2009 बैकुंठपुर के चमनपुरा से नीलम पत्थर की मूर्तियों की चोरी
मूर्तियों की बरामदगी जल्द
मंदिर-मठ की सुरक्षा बढ़ायी गयी है. सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में जांच चल रही है. जल्द ही तस्करों की गिरफ्तारी कर मूर्तियां बरामद कर ली जायेंगी. सभी थानों को मंदिर, रिहायशी इलाका, मार्केट की दुकानों और सुनसान जगहों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
मो इम्तेयाज अहमद, एसडीपीओ हथुआ –
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन