बाढ़ के पानी में बह गयीं 16515 हेक्टेयर धान-मक्का की फसलें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन

छह प्रखंड की 43 पंचायतें प्रभावित कृषि विभाग ने कराया फसल क्षति का सर्वे गोपालगंज : बाढ़ का पानी उतर रहा है, लेकिन दर्द बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ ने न सिर्फ किसानों का सुख-चैन छीन लिया है, बल्कि फसल को भी निगल लिया है. बाढ़ के पानी में 16515 हेक्टेयर फसल जहां बह […]
विज्ञापन
छह प्रखंड की 43 पंचायतें प्रभावित
कृषि विभाग ने कराया फसल क्षति का सर्वे
गोपालगंज : बाढ़ का पानी उतर रहा है, लेकिन दर्द बढ़ता ही जा रहा है. बाढ़ ने न सिर्फ किसानों का सुख-चैन छीन लिया है, बल्कि फसल को भी निगल लिया है. बाढ़ के पानी में 16515 हेक्टेयर फसल जहां बह गयी है, वहीं छह हजार हेक्टेयर में फसल पानी में डूबी हुई है. जिले के छह प्रखंड बाढ़ग्रस्त हैं. इन छह प्रखंडों की 43 पंचायतों में पानी फैला है. फसलें डूबी हुई हैं. किसान अपनी जान बचाने में बेचैन हैं. उनकी आंखें के सामने ही उनकी मेहनत डूब गयी है. बाढ़ ने धान, मक्का और सब्जी को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया है. कृषि विभाग ने फसल क्षति का आकलन करने के लिए प्रथम राउंड का सर्वे कर लिया है. कृषि विभाग के अनुसार सर्वाधिक नुकसान बैकुंठपुर में हुआ है. हालांकि एक बार और डोर-टू-डोर सर्वे कराया जायेगा. इसके अलावा गन्ना का भारी नुकसान हुआ है.
क्या कहता है विभाग
बाढ़ से हुई फसल क्षति का आकलन कराया गया है. वर्तमान सर्वे के अनुसार 16515 हेक्टेयर में फसल पूरी तरह पानी में डूबी है. जल्द ही फसल नुकसान का भी आकलन कराया जायेगा.
सुरेश प्रसाद, डीएओ, गोपालगंज
एक नजर में फसल नुकसान
प्रखंड पंचायत की संख्या रकबा हे. में
बैकुंठपुर 12 5261
सिधवलिया 5 2553
बरौली 9 3786
मांझा 4 1562
गोपालगंज 6 1189
कुचायकोट 7 2163
कुल 43 165115.40 हे.
कुल आच्छादन -22366.49
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




