जिलािधकारी ने बैंक खातों की जांच के लिए टीम का िकया गठन

Published at :20 Aug 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिलािधकारी ने बैंक खातों की जांच के लिए टीम का िकया गठन

भागलपुर में सृजन घोटाले के बाद जिला प्रशासन हुआ सख्त गोपालगंज : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के बाद अब जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है. सरकार व वित्त विभाग के प्रधान सचिव का निर्देश मिलते ही जिले में संचालित सभी सरकारी बैंक खातों की जांच शीघ्र शुरू की जायेगी. जिलाधिकारी राहुल कुमार ने […]

विज्ञापन

भागलपुर में सृजन घोटाले के बाद जिला प्रशासन हुआ सख्त

गोपालगंज : भागलपुर में हुए सृजन घोटाले के बाद अब जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है. सरकार व वित्त विभाग के प्रधान सचिव का निर्देश मिलते ही जिले में संचालित सभी सरकारी बैंक खातों की जांच शीघ्र शुरू की जायेगी. जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सरकारी विभागों के बैंक खातों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. इस टीम के द्वारा सभी सरकारी बैंक खातों का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया जायेगा. साथ प्राप्त स्टेटमेंट का मिलान रोकड़ बही से किया जायेगा. जांच टीम को यह भी आदेश दिया गया है कि बैंक स्टेटमेंट अद्यतन होना चाहिए और रोकड़ पंजी भी अद्यतन होनी चाहिए.
वहीं, मिलान के दौरान अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो दोषी व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए शीघ्र ही प्रतिवेदन मुहैया कराये जाने का निर्देश भी दिया गया है जिससे कि ससमय दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा सके. बैंक खातों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम में एडीएम जिला लोक शिकायत शिवनारायण सिंह, जिला कोषागार पदाधिकारी मनीष कांत झा और जिला योजना कार्यालय के लिपिक विनोद कुमार सिंह शामिल हैं. जांच टीम को यह भी निर्देश दिया गया है
कि तीन दिनों के अंदर ही जांच कार्य पूरा कर लेना है. साथ ही प्रमाणपत्र भी देना है कि उनके द्वारा सभी सरकारी बैंक खातों की जांच संपन्न कर ली गयी है. जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बैंक खातों में संधारित सरकारी राशि की शुद्धता की जांच के लिए प्रत्येक माह रोकड़ पंजी मिलान करना सुनिश्चित करें. साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन से अवगत कराएं. उन्होंने सभी डीडीओ को भविष्य में अपने कार्यालय के बैंक खातों के नियमित जांच का भी निर्देश दिया है. भागलपुर में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना में हुए सृजन घोटाले के बाद जहां जिला प्रशासन सख्त हो गया हैं,
वहीं डीएम का निर्देश मिलते ही सभी विभागों के निकासी व व्ययन पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय के संचालित बैंक खातों को अद्यतन कराने और रोकड़ पंजी को संधारित करने में जुट गये हैं. इसके तहत ग्रामीण विकास, नगर विकास, योजना, पंचायती राज, आइसीडीएस, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, विकास, भू-अर्जन, आपूर्ति , परिवहन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों के डीडीओ व कर्मी रोकड़ पंजी को संधारित करने में लगे हुए हैं.
क्या कहते हैं डीएम
भागलपुर सृजन घोटाले को लेकर विभागीय निर्देश के अनुसार कलेक्ट्रेट के सभी विभागों के बैंक खातों के स्टेटमेंट का रोकड़ बही से मिलान कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी शुरू की जायेगी.
राहुल कुमार, डीएम, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन