एनीमिया की रोकथाम को किया जायेगा जागरूक

Published at :01 Aug 2017 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
एनीमिया की रोकथाम को किया जायेगा जागरूक

गोपालगंज : एनीमिया रोग से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए जागरूक किया जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को […]

विज्ञापन

गोपालगंज : एनीमिया रोग से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए जागरूक किया जायेगा. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को एनीमिया की रोकथाम को लेकर ट्रेनिंग दी गयी. एनीमिया के कारण, लक्षण, रोकथाम के उपाय और आयरनयुक्त खाद्य सामग्री की जानकारी दी गयी.

वहीं बच्चों व किशोरियों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया, ताकि बच्चे व किशोरी एनीमिया की चपेट में न आये. प्रशिक्षक के रूप में केयर इंडिया के पोषण पदाधिकारी सौरभ तिवारी, जोनल समन्वयक रंजीत कुमार सिंह, आइसीडीएस के डीपीओ परमानंद साह, पूर्व डीपीओ रजनीश कुमार राय, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शक्ति सिंह आदि कार्यशाला में शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन