कटाव तेज होने से दहशत में दियारावासी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

काला मटिहनिया : जिले के कुचायकोट प्रखंड के काला मटिहनिया व विशंभरपुर गांव के पार गंडक नदी तेज गति से कटाव कर रही है, इससे दियारावासी दहशत में हैं. लोगों को रात में चैन की नींद नहीं आ रही है. लोग परेशान हैं और टेंशन में जिंदगी बिता रहे हैं. वहीं दिन भर लोग नदी […]
विज्ञापन
काला मटिहनिया : जिले के कुचायकोट प्रखंड के काला मटिहनिया व विशंभरपुर गांव के पार गंडक नदी तेज गति से कटाव कर रही है, इससे दियारावासी दहशत में हैं. लोगों को रात में चैन की नींद नहीं आ रही है.
लोग परेशान हैं और टेंशन में जिंदगी बिता रहे हैं. वहीं दिन भर लोग नदी किनारे पहुंच कर कटाव का जायजा भी ले रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से नदी का जल स्तर घटता जा रहा है. इसी कारण नदी का कटाव तेज हो गया है. प्रतिदिन नदी किनारे जमीन का कटाव हो रहा है. वर्तमान समय में तो काला मटिहनिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास तक कटाव पहुंच गया है. उधर, जल संसाधन विभाग भी नदी के कटाव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. जेसीबी व मजदूरों के सहारे कटाव रोकने के लिए बोरे में बालू भर कर डाला जा रहा है और जियो बैग भी डाला जा रहा है.
वहीं, नदी की सफाई करने के लिए हावड़ा से मंगायी गयी ड्रेजर मशीन भी नदी में पानी कम होने से पिछले पांच दिनों से फंस गयी है. इससे इसका उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है. जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कटाव को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. गांव व आंगनबाड़ी केंद्र को बचा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




