कलह से युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास गांव के विशुनी टोला में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रामा किशोर भगत अपने कमरे में खाना खाकर सोने गया. सुबह जब देर तक उसकी आंखें […]
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास गांव के विशुनी टोला में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रामा किशोर भगत अपने कमरे में खाना खाकर सोने गया. सुबह जब देर तक उसकी आंखें नहीं खुलीं, तो घरवालों ने खिड़की से देखा, उसका शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका था. घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




