प्रोपर्टी के आधार पर वसूलेगा टैक्स

Published at :27 Jul 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोपर्टी के आधार पर वसूलेगा टैक्स

सख्ती. टैक्स के लिए प्रोपर्टी का सर्वे करेगा नगर पर्षद गोपालगंज : नगर पर्षद शहर में टैक्स वसूली के लिए प्रोपर्टी का सर्वे करेगा. इसके लिए नगर पर्षद ने तैयारी शुरू कर की है. सर्वे करने का जिम्मा टैक्स कलेक्टर को दिया गया है. विभाग के अनुसार सर्वे का काम 15 अगस्त के बाद शुरू […]

विज्ञापन

सख्ती. टैक्स के लिए प्रोपर्टी का सर्वे करेगा नगर पर्षद

गोपालगंज : नगर पर्षद शहर में टैक्स वसूली के लिए प्रोपर्टी का सर्वे करेगा. इसके लिए नगर पर्षद ने तैयारी शुरू कर की है. सर्वे करने का जिम्मा टैक्स कलेक्टर को दिया गया है. विभाग के अनुसार सर्वे का काम 15 अगस्त के बाद शुरू हो जायेगा. इसके बाद शहर में भवनों की वास्तविक संख्या का ब्योरा नगर पर्षद के पास होगा. इस बार होने जा रहे सर्वे में सरकारी और गैर सरकारी सभी भवनों का सर्वे किया जायेगा और उनसे टैक्स वसूले जायेंगे. सर्वे के बाद सभी प्रोपर्टी के लिए यूनिक आइडी बनेगा.
2008 को आधार मान कर हो रही वसूली : शहर में फिलहाल वर्ष 2008 के सर्वे को आधार मान कर होल्डिंग टैक्स की वसूली हो रही है. तत्कालीन सर्वे में कई त्रुटियां हैं. इस बार होने जा रहे सर्वे में भवन की मंजिल के साथ-साथ एरिया का भी ब्योरा होगा. मकान का उपयोग आवासीय या व्यावसायिक रूप में हो रहा है, इसकी भी जानकारी नगर पर्षद के पास होगी. इस सर्वे के बाद यूनिक आइडी से होल्डर की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी. ऐसे में नगर के टैक्स का स्वरूप भी बदल जायेगा. सर्वे कार्य पूरा करने के बाद नगर पर्षद की वेबसाइट पर इसे अपलोड किया जायेगा.
इसके तहत कोई भी व्यक्ति भवन मालिक, भवन का खाता नंबर, प्लॉट नंबर, फोन नंबर, भवन का क्षेत्रफल घर बैठे जान सकेगा.
नप कर्मियों को दी गयी जिम्मेवारी
क्या कहता है नगर पर्षद
टैक्स के लिए प्रोपर्टी के सर्वे का काम 15 अगस्त के बाद शुरू हो जायेगा. इसके लिए संबंधित कर्मियों को जिम्मा दिया गया है. इस पहलू पर उन्हें प्रशिक्षित भी किया जायेगा.
ज्योति कुमार श्रीवास्तव, कार्यपालक पदाधिकारी, नप गोपालगंज
एक नजर में नगर पर्षद
कुल वार्ड – 28
कुल आबादी – 78 हजार
कुल होल्डर – 10341
होल्डिंग टैक्स बकाया – 1.8 करोड़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन