34 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, छाये रहे बादल

Published at :27 Jul 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
34 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, छाये रहे बादल

ऊमस से राहत, किसान देखते रह गये बारिश की राह गोपालगंज : सावन माह में मौसम में अचानक आये बदलाव ने किसानों के होश उड़ा दिये हैं. मंगलवार से चल रही पूर्वी हवा की रफ्तार बुधवार को और तेज हो गयी. बुधवार को पूरे दिन आसमान बादलों से जहां घिरा रहा, वहीं 34 से 40 […]

विज्ञापन

ऊमस से राहत, किसान देखते रह गये बारिश की राह

गोपालगंज : सावन माह में मौसम में अचानक आये बदलाव ने किसानों के होश उड़ा दिये हैं. मंगलवार से चल रही पूर्वी हवा की रफ्तार बुधवार को और तेज हो गयी. बुधवार को पूरे दिन आसमान बादलों से जहां घिरा रहा, वहीं 34 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. आसमान में छाये बादल और तेज हवा से लोगों ने ऊमस से राहत की सांस ली है. बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, बारिश के लिए किसान आसमान में टकटकी लगाये हुए हैं. विगत एक सप्ताह से बारिश नाम मात्र की हुई है. ऐसे में सावन माह में खेतों में धूल उड़ रही है.
क्या कहता है मौसम विभाग : पूसा कृषि अनुसंधान के मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आनेवाले 36 घंटे में हवा की रफ्तार में जहां कमी आयेगी, वहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है. तापमान में वृद्धि होगी. गुरुवार को अधिकतम 36 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन