ePaper

कुचायकोट में जांच के दौरान बाइक से सौ पैकेट शराब हुई बरामद, युवती गिरफ्तार

Updated at : 30 Nov 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
कुचायकोट में जांच के दौरान बाइक से सौ पैकेट शराब हुई बरामद, युवती गिरफ्तार

कुचायकोट. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-27 बेलवनवा गांव के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से सौ पीस देसी शराब बरामद की.

विज्ञापन

कुचायकोट. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-27 बेलवनवा गांव के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से सौ पीस देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को एनएच-27 पर नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बाइक को रोका गया, जिसे एक युवती चला रही थी. बाइक के पीछे बंधे बैग पर पुलिस को शंका हुई. जांच के लिए बैग खोलने पर उसमें उत्तर प्रदेश निर्मित 100 पैकेट देसी शराब मिली. पुलिस ने मौके पर ही बाइक सवार युवती कुचायकोट थाने के बैदौली की निवासी पुतुल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया और बाइक को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवती के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन