खुशखबरी : 4 से 15 तक चलेगी कटिहार-पटना के बीच इंटरसिटी ट्रेन

Updated at : 02 Sep 2020 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी : 4 से 15 तक चलेगी कटिहार-पटना के बीच इंटरसिटी ट्रेन

सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि एनएफ रेलवे मालीगांव के डिप्टी कमिश्नर (कोचिंग) सुकुमार दास ने अधिसूचना जारी किया है कि चार सितंबर से 15 सितंबर तक कटिहार से पटना एवं पटना से कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

विज्ञापन

कटिहार : आगामी चार सितंबर से 15 सितंबर तक कटिहार-पटना के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी ने बताया कि एनएफ रेलवे मालीगांव के डिप्टी कमिश्नर (कोचिंग) सुकुमार दास ने अधिसूचना जारी किया है कि चार सितंबर से 15 सितंबर तक कटिहार से पटना एवं पटना से कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

ट्रेन संख्या 05713 कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 05714 पटना कटिहार-इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर परिचालन किया जायेगा. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. जिसमें एसएलआर दो, सामान्य कोच 13 के अलावा सात अन्य कोच शामिल रहेंगे.

ट्रेन के परिचालन हो जाने से कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया परीक्षेत्र के लोगों को पटना जाने आने में काफी लाभ मिलेगा. कोविड-19 को देखते हुए 25 मार्च से पूरे देश में ट्रेन परिचालन ठप कर दिया गया था. जिसके तहत कटिहार पटना के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी परिचालन पर रोक लगा दिया गया था.

जिसके कारण कटिहार एवं पटना परिक्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इस क्षेत्र के यात्रियों की कठिनाई को देखते हुए चार सितंबर से 15 सितंबर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन