बिहार में 2.34 करोड़ मूल्य का सोना पकड़ाया, दो तस्कर गिरफ्तार, डीआरआइ टीम कर रही पूछताछ…

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Aug 2024 1:11 PM

विज्ञापन

Gold loan market to increase

Gold Smuggling in Bihar: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की पटना इकाई ने एक बार फिर से सोने की तस्करी पर नकेल कसी है. डीआरआइ की अधिकारियों की टीम ने हथिदह स्टेशन के पास एक कार से विदेशी मूल के 28 सोने के बिस्किट बरामद की है.

विज्ञापन

Gold Smuggling in Bihar: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की पटना इकाई ने एक बार फिर से सोने की तस्करी पर नकेल कसी है. डीआरआइ की अधिकारियों की टीम ने हथिदह स्टेशन के पास एक कार से विदेशी मूल के 28 सोने के बिस्किट बरामद की है. जिनका वजन 3262 ग्राम (3 किलो 262 ग्राम) और मूल्य 2.34 करोड़ रुपए है. इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

यह डीआरआइ पटना इकाई की लगातार दूसरी कार्रवाई बताई जा रही है. इससे पहले भी कई सफल ऑपरेशन किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया गया है. डीआरआइ पटना इकाई के अधिकारी लगातार सोने की तस्करी पर नजर रखे हुए हैं और ऐसे ऑपरेशन जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: बिहार सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला कोलकाता से गिरफ्तार, चलाता था चाय पान की दुकान…

बांग्लादेश से कोलकाता लाया गया था सोना

डीआरआइ की जांच में पाया गया है कि सोने के इस खेप को तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश से मालदा के रास्ते कोलकाता लाया गया था. कोलकाता से दोनो तस्कर कार के माध्यम से मुजफ्फरपुर लेकर का रहे थे. मुजफ्फरपुर में इस सोने को आभूषण विक्रेताओं की मदद से खपाने की योजना बनाई गई थी. डीआरआई के अनुसार ये सब खेल आभूषण विक्रेताओं के संरक्षण में चल रहा है.

गिरफ्तार दोनो तस्करों से पूछताछ जारी है. पुलिस के मुताबिक ये लोग पहले भी सोने की कुछ खेप ला चुके हैं. सुरक्षा की लिहाज से दोनों के नाम को गोपनीय रखा गया है.

बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया की रिहाई

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन