ePaper

Gold-Silver Price Today: पांच हजार रुपये सस्ता हो गया सोना! त्योहारी सीजन में अभी खरीदारी का है बेहतरीन समय

Updated at : 05 Oct 2023 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price Today: पांच हजार रुपये सस्ता हो गया सोना! त्योहारी सीजन में अभी खरीदारी का है बेहतरीन समय

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में करीब 8.14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि पिछले सात दिनों में सोने की कीमत करीब 2577 रुपये टूटा है. 5 मई 2023 से तुलना करें तो उस दिन सोना 61,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today: भारत में त्योहारी सीजन की शुरूआत हो चुकी है. नवंबर से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी के गहने खरीदने का अभी सबसे अच्छा वक्त है. पितृपक्ष तक में सोने की कीमत पीछले पांच महीने में प्रति 10 ग्राम करीब 5000 रुपये टूट गयी है. यानि सोने की कीमत में करीब 8.14 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि पिछले सात दिनों में सोने की कीमत करीब 2577 रुपये टूटा है. 5 मई 2023 से तुलना करें तो उस दिन सोना 61,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक 4 अक्टूबर 2023 को घटकर 56,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. इसका सीधा अर्थ है कि पीछे पांच महीने में सोने की कीमत अपने हाइ से 5019 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आयी है.

क्या है आज का भाव

गुडरिटर्न्स के अनुसार, गुरुवार को 22 और 24 कैरेट धातु के प्रत्येक ग्राम सोने की कीमत में 1 रुपये की गिरावट आई है. वेबसाइट के अनुसार, खरीदारों को एक ग्राम 22K सोने के लिए ₹5259, आठ ग्राम के लिए ₹42,072, 10 ग्राम के लिए ₹52,590 और 100 ग्राम के लिए ₹5,25,900 का भुगतान करना होगा. इसी तरह, 24K सोने का एक ग्राम ₹5737 में आता है, आठ ग्राम ₹45,896 में आता है, जबकि 10 ग्राम और 100 ग्राम की कीमत क्रमशः ₹57,370 और ₹5,73,700 है. इस बीच, गुडरिटर्न के मुकाबिक, चांदी की कीमतें प्रति ग्राम ₹0.30 कम हैं. एक ग्राम चांदी की कीमत ₹70.70, आठ ग्राम की कीमत ₹565.60, 10 ग्राम की कीमत ₹707, जबकि 100 ग्राम की कीमत ₹7070 और 1 किलोग्राम की कीमत ₹70,700 है.

सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट

अहमदाबाद ₹52,650 ₹57,430

बेंगलुरू, हैदराबाद ₹52,590 ₹57,370

कोलकाता, मुंबई ₹52,590 ₹57,370

चेन्नई ₹52,850 ₹57,650

दिल्ली ₹52,750 ₹57,530

कमजोर हाजिर मांग से सोना-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 89 रुपये की गिरावट के साथ 56,838 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. वहीं, कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 128 रुपये की गिरावट के साथ 67,266 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 89 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,838 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 15,663 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,838.40 डॉलर प्रति औंस रह गया. जबकि, मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 128 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,266 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 29,024 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.48 प्रतिशत की हानि के साथ 21.28 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

Also Read: दो घंटे नहीं, केवल 20 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट, जानें क्यों सबसे खास है द्वारका एक्सप्रेस वे

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

Also Read: PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या है ताजा अपडेट

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन