शादी करने से मुकरा तो प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी प्रेमिका

Updated at : 19 Mar 2020 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
शादी करने से मुकरा तो प्रेमी के घर धरने पर बैठ गयी प्रेमिका

शादी से मुकरने के बाद प्रेमिका ने युवक के खिलाफ शेरघाटी थाने में दर्ज करायी शिकायत

विज्ञापन

गया. बिहार के गया जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल तक यौनशोषण करने और अब शादी से मुकरने के बाद प्रेमिका ने युवक के खिलाफ शेरघाटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के चिलिम गांव का है. थाने में की गयी शिकायत में पीड़िता ने कहां है कि युवक ने पहले शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया और तीन साल से उसका यौनशोषण करता रहा. जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो वह शादी से मुकर गया. इसके बाद युवती युवक के घर पहुंच गयी और आरोपित सुदेश कुमार की हरकतों के बारे में उसके परिवारवालों से बतायी. प्रेम-प्रसंग की बात जब परिजनों को पता चला तो युवक पर आग बबुला हो गये.

युवती की बातों को सुनकर परिवारवालों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया. इसके बाद युवती अपने प्रेमी के घर के सामने बैठ गयी और धरना देना शुरू कर दिया. प्रेमिका ने प्रेमी के साथ ही शादी करने की बात कर रही है. इधर, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपित युवक ने झांसा देकर उसकी बेटी के साथ गलत किया है. आरोपित युवक को युवती के साथ शादी करनी होगी. वहीं आरोपित युवक अब शादी करने से मना कर रहा है. इस मामले को लेकर प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारी सागर कुमार ने बताया कि युवती के शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया गया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी.

प्रेम-प्रसंग में फरार युवती बरामद

गुरुआ थाने के पचमह गांव के युवती प्रेम प्रसंग में सुकुलखाप गांव के युवक के साथ फरार हो गयी थी. इस मामले में युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस उक्त युवती को बरामद कर मेडिकल जांच के लिए गया भेज दिया है. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज करवाया जायेगा. पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन