नीतीश के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, बोले- सीधे सुनेंगे शिकायतें, तुरंत होगा समाधान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Mar 2026 9:01 PM

विज्ञापन

निशांत कुमार की फाइल फोटो

Nishant Kumar News: राजनीति में एंट्री के बाद निशांत कुमार की सक्रियता बढ़ती दिख रही है. अब उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए पहल करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

Nishant Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब राजनीति में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वे जल्द ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए पहल करेंगे.

निशांत कुमार शुक्रवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वे जल्द ही जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू करेंगे. इस दौरान आम लोग सीधे उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान कराने की कोशिश करेंगे. यह कदम उनके पिता नीतीश कुमार की शैली से मिलता-जुलता है, जो लंबे समय तक जनता दरबार लगाते रहे हैं.

जेडीयू दफ्तर में नेताओं के साथ बैठक

शुक्रवार को निशांत कुमार ने तिरहुत प्रमंडल के जेडीयू जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक की. इस बैठक में जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे. बैठक के बाद उमेश कुशवाहा ने बताया कि निशांत पार्टी को समझने और मजबूत करने के लिए लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं.

8 मार्च को ली थी जेडीयू की सदस्यता

निशांत कुमार ने 8 मार्च को औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ली थी. इसके बाद से वे लगातार पार्टी के छोटे-बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. अब वे जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा भी करेंगे, ताकि जमीनी हालात को करीब से समझ सकें.

क्या नीतीश के उत्तराधिकारी बनेंगे निशांत?

जेडीयू के कई नेता मानते हैं कि भविष्य में निशांत कुमार पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. हालांकि, अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक पद नहीं दिया गया है. इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि समय आने पर शीर्ष नेतृत्व ही उनकी भूमिका तय करेगा.

Also Read: पटना पहुंचे रामायण के ‘राम’, सीतामढ़ी जाने की जताई इच्छा, नीतीश कुमार पर क्या बोले?

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन