युवती ने फंदा लगाकर की सुसाइड, शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 10:44 PM
मधुबन. गड़हिया ओपी थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में 18 वर्षीय युवती ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है.
मधुबन. गड़हिया ओपी थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में 18 वर्षीय युवती ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है.घटना गुरुवार की शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. जानकारी के अनुसार खैरवा गांव के गिला सहनी की 18 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी अपने घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली. काफी देर तक घर लड़की के घर से नहीं निकलने पर परिजनों ने खिड़की से रानी को फंदे से लटकता देखकर कमरे का दरवाजा किसी तरह से खोला.तो रानी की मौत हो चुकी थी.सूचना पर गड़हिया ओपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय,गड़हिया ओपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार समेत सशस्त्र बल के जवानों ने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि लड़की कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. परिजनों द्वारा समाचार सम्प्रेषण तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि परिजनों के अनुसार मामला आत्महत्या हत्या का बताया जा रहा है.आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि युवती की मौत कैसे हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










