बिहार बदलाव रैली से पहले कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

जनसुराज पार्टी के द्वारा शुक्रवार को पटना में होने वाली बिहार बदलाव रैली में निकलने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड गुरुआ से शोभायात्रा निकाली.
गुरुआ. जनसुराज पार्टी के द्वारा शुक्रवार को पटना में होने वाली बिहार बदलाव रैली में निकलने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड गुरुआ से शोभायात्रा निकाली. इसका नेतृत्व जनसुराज के रविरंजन दांगी ने किया. रवि रंजन दांगी ने बताया कि पटना में होनेवाली बिहार बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए हमलोग एकजुट होकर शोभायात्रा के साथ पटना के लिए रवाना हे रहे हैं. उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में अब बदलाव का समय आ गया है. 35 साल से चल रहीं भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जनसुराज पार्टी के द्वारा बिहार बदलाव रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगे. इस मौके पर राजीव कुमार, मिथिलेश पासवान, मनोज कुमार, प्रेम कुमार,रंजीत कुमार, संजय कुमार आदि लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




